T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका ने अपनी प्रारंभिक टीम में बड़ा बदलाव करते हुए चरित असलंका को कप्तानी से हटा दिया है, अब उनकी जगह दासुन शनाका टीम के नए कप्तान होंगे। इस बारे में चयन समिति के प्रमुख प्रमोदया विक्रम सिंघा ने बताया कि पिछले तीन विश्व कप खेलने का शनाका का अनुभव और बल्लेबाजी में असलंका का खराब फार्म इस फैसले का आधार बना।
विक्रम सिंघा ने आगे बताया कि शनाका ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। हमें उम्मीद है कि असलंका बल्लेबाजी में पुराना फार्म हासिल करेंगे। मुख्य कोच सनत जयसूर्या से मशविरे के बाद हमने तय किया कि बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है, लिहाजा टीम वही होगी।
टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है :- दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्ष्णा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू।

