Railway Board Notification: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए रिजर्वेशन चार्ट को लेकर नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसके सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा ने भारतीय रेलवे के 18 जोनों को अधिसूचना पत्र जारी कर इसे लागू करने का आदेश जारी किया है।
नए नियम के अनुसार चार्ट यात्रा से काफी समय पहले बना दिया जाएगा ताकि यात्री पहले ही जान सकेंगे कि उनकी सीट कंफर्म है या आरएसी में है। ऐसे में यात्रियों के लिए योजना बनाना आसान रहेगा। सूत्रों के अनुसार सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा।
जबकि दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे पहले यह चार्ट केवल 4 घंटे पहले बनता था और यात्रियों को आखिरी समय में ही जानकारी मिलती थी।

