गौतम बुद्धा ग्रामीण फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया गया

नई दिल्ली। गौतम बु़द्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन न केवल युवाओं को मुफ्त शिक्षा देती है बल्कि यह पर्यावरण और अन्य सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। यह कहना है प्रशासनिक सेवक गिरिवर दयाल सिंह का।

गौतम बु़द्वा ग्रामीण विकास फाउंडेशन के 13 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अंबेडकर संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फांउडेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अघ्यक्ष बिलास कुमार एक बहुत ही नेक इरादे से युवाओं के लिए समाज सेवा कर रहे हैं और हमसब को इन्हें सहयोग करना चााहिए। कार्यक्रम में गिरिवर दयाल सिंह के अलावा पटना विश्वविधलय के पूर्व कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह, श्री चन्द्रिका प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, रणजीत मधुकर, उमेश सिंह आदि ने शिरकत की। बिलास कुमार ने सभी आए अथितियों को सम्मानित किया।