Winter Cholesterol Alert: सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ सकता है, और इसे अनदेखा करना दिल की सेहत के लिए बेहद जोखिम भरा हो सकता है। तापमान गिरते ही खान-पान, गतिविधियों और शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया में कई बदलाव आते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत जैन (राजीव गांधी हॉस्पिटल) बताते हैं कि ठंड में शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इससे शरीर ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है और फैट बर्निंग कम हो जाती है। परिणामस्वरूप शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इसके साथ ही सर्दी के मौसम में लोग कम सक्रिय रहते हैं, वॉक और एक्सरसाइज कम हो जाती है। तला-भुना, मीठा और हाई-कैलोरी भोजन की मात्रा बढ़ जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल स्तर को और बढ़ा सकता है। ठंड में होने वाले हार्मोनल बदलाव और धूप की कमी से होने वाली विटामिन-डी की कमी भी एक प्रमुख कारण है।
सर्दियों में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के प्रमुख लक्षण
-
छाती में भारीपन
-
शरीर में अकड़न या सुस्ती
-
हल्की सांस फूलना
-
हल्की कसरत करते ही थकान
-
पैरों में दर्द या गर्दन-कंधों में जकड़न
-
सिर में भारीपन
विशेषज्ञों के अनुसार ये संकेत बताते हैं कि शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल तेजी से जमा हो रहा है और इसे समय रहते नियंत्रित करना जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
डॉ. अजीत जैन सर्दियों में हल्का, पौष्टिक, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर भोजन लेने की सलाह देते हैं। डाइट में शामिल करें—
-
ओट्स, दलिया, मल्टीग्रेन अनाज: खराब कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद
-
बादाम, अखरोट: हेल्दी फैट से भरपूर, दिल के लिए लाभकारी
-
अलसी, चिया, कद्दू के बीज: ओमेगा-3 का महत्वपूर्ण स्रोत
-
हरी सब्जियां और ताजे फल: एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, लिवर फंक्शन बेहतर करते हैं
-
जैतून या सरसों का तेल: स्वस्थ कुकिंग विकल्प
- Also read: Kidney Disease: आंखों में दिखने लगे ये बदलाव तो किडनी खतरे में—जानें शुरुआती चेतावनी संकेत
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी बातें
-
रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज
-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
-
तला-भुना और मीठा भोजन कम करें
-
तनाव कम करने की कोशिश करें
-
समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं
सर्दियों में सावधानी और सही आदतें अपनाकर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और दिल को सुरक्षित रखा जा सकता है।

