Bigg Boss 19 Finale : गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट आखिर कौन होगा विजेता या कोई और मार ले जायेगा बाज़ी

Bigg Boss 19 Finale: Gaurav Khanna and Farhana Bhatt - who will be the winner, or will someone else snatch the victory?
Bigg Boss 19 Finale: Gaurav Khanna and Farhana Bhatt - who will be the winner, or will someone else snatch the victory?

Bigg Boss 19 Finale : आख़िरकार वो दिन आ ही गया, जिसका सबको इंतज़ार था। अगस्त से शुरू हुए इस सफर आ आखिर पड़ाव आज रात पूरा हो जायेगा, बिग बॉस सीजन 19 का ख़िताब तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक में से किसके नसीब में है ये तो आने वाले कुछ घंटों में सबके सामने होगा।

सोशल मीडिया की माने तो इस बार का सीजन गौरव खन्ना अपने नाम कर सकते है, वहीँ बिग बॉस शो का हिस्सा रही ईशा मालवीय ने भी अपना सपोर्ट उन्हें ही दिया है। तो दूसरी तरफ टॉप-5 फाइनलिस्ट की रेस में शुमार फरहाना भट्ट को गौरव का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है, ऐसे में फरहाना विजेता बनती हैं तो वो इतिहास रचेंगी। बहराल, बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले तक टॉप-5 फाइनलिस्ट के लिए वोटिंग लाइन खुली हुई हैं, जिसमे गौरव खन्ना आगे चल रहे हैं।

जहाँ इस बार बिग बॉस के मेकर्स ने शो की टाइमिंग में बदलाव करते हुए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया। वहीँ सूत्रों की माने तो फिनाले को एक ही समय पर दोनों प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जहाँ बिग बॉस के होस्ट सलमान खान सीजन 19 के विजेता की घोषणा करेंगे।

इतना ही नहीं, बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले धमाकेदार होने जा रहा है, क्योंकि आज रात होने वाले फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट अपनी-अपनी परफॉर्मेंस भी देते हुए नजर आएंगे।