Railway Window Ticket: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रा अनुभव को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी क्रम में अब रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर (विंडो) से मिलने वाली तत्काल टिकटों के लिए भी एक नया नियम लागू करने की तैयारी कर ली है।
अब काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने के लिए भी OTP (वन-टाइम पासवर्ड) की आवश्यकता होगी। टिकटों में बढ़ती धांधली, दलालों की सक्रियता और फर्जी बुकिंग की शिकायतों को देखते हुए रेलवे टिकट प्रणाली को और कड़ा और सुरक्षित बना रहा है।
तत्काल टिकट कैसे मिलेगा अब?
🔹 मोबाइल नंबर देना होगा अनिवार्य
काउंटर टिकट लेने के लिए यात्री को अपने बुकिंग फॉर्म में मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
🔹 OTP आने के बाद ही जारी होगी टिकट
जैसे ही क्लर्क आपके फॉर्म में दिए मोबाइल नंबर को सिस्टम में दर्ज करेगा, आपके फोन पर एक OTP आएगा।
-
सही OTP बताने के बाद ही तत्काल टिकट जारी किया जाएगा।
-
जिन यात्रियों के पास मोबाइल फोन नहीं है, वे अपने किसी परिचित या रिश्तेदार का नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह नियम ऑनलाइन बुकिंग पर पहले से ही लागू है, लेकिन अब विंडो टिकट पर भी इसे अनिवार्य किया जा रहा है।
सभी ट्रेनों में लागू होगा नया OTP सिस्टम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम धीरे-धीरे सभी ट्रेनों पर लागू किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को वही सुरक्षा और पारदर्शिता मिलेगी जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग में मिलती है।
नई प्रणाली का उद्देश्य टिकटों की फर्जी बुकिंग रोकना, दलालों पर नियंत्रण रखना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है।

