Indigo Flight Bomb Threat : कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में हड़कंप मचा

Indigo Flight Bomb Threat: Kuwait-Hyderabad Indigo flight receives bomb threat, panic among passengers
Indigo Flight Bomb Threat: Kuwait-Hyderabad Indigo flight receives bomb threat, panic among passengers

Indigo Flight Bomb Threat : कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसका कारण फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया जा रहा है। धमकी मिलते ही फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट को ईमेल के माध्यम से फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया, जिसके बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की फ्लाइट की आपातकाल लैंडिंग करवाई गई।

FlightRadar24 के अनुसार, ये फ्लाइट एयरबस A321-251NX ने रात को 1.56 बजे कुवैत से उड़ान भरी थी, जिसके बाद यह फ्लाइट हैदराबाद की ओर जा रही थी। वहीँ ईमेल मिलने के बाद फ्लाइट को आज सुबह 8:10 बजे मुंबई में ही लैंड करवा दिया गया।