Nanded Honour Killing Case Updates : महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुछ दिनों पहले हुए हॉनर किलिंग मामले में अब नया मोड़ आ चूका है। जहाँ एक तरफ युवती ने मृत युवक के शरीर के साथ शादी कर उसके परिवार की देखभाल करने काजिम्मा फैसला लिया वहीँ इस मामले में युवती के माता-पिता और भाई समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गुरुवार शाम 20 वर्षीय सक्षम टेट की न सिर्फ हत्या की गयी बल्कि अमानवीयता की सभी हदें पार की गयी। सक्षम की गर्लफ्रेंड आंचल के भाई ने पहले उस पर गोली चलाई, जिसमे गोली उसके सिर में जा लगी, मगर बात यहीं नहीं रुकी हत्यारों ने इसके बाद उसके सिर को पत्थर से भी कुचला।
सूत्रों के अनुसार आंचल ने NDTV से बात करते हुए ये दावा किया कि उसके परिवार ने उसे धोखा देकर इस घटना को अंजाम दिया है, उसने बताया कि उसके भाइयों ने भरोसा दिलाया था कि वो हमारी शादी करेंगे। लेकिन उन्होंने आखिरी समय में हमें धोखा दिया। इतना ही नहीं आँचल ने आगे आरोप लगाया कि दो पुलिसवालों ने उसके भाइयों को प्रेमी पर हमला करने के लिए उकसाया था।
इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद किया हैं, जिसमें से छ: को पुलिस पकड़ने में कामयाब रहे, जबकि दो अन्य फरार चल रहे हैं। आज कोर्ट में पेश के बाद युवती की मां को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग भाई को छोड़ बाकी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

