Train Schedule Update : बढ़ते कोहरे के कारण उत्तर भारत में रेलवे संचालन बाधित होना हो गया है, जिसके चलते आने वाले दिनों में यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है सूत्रों की माने तो उत्तर भारत में एक दिसंबर से यात्रियों का सफर और मुश्किल होने जा रहा है क्योंकि मुरादाबाद मंडल में लगातार तीन महीने यानि 28 फरवरी तक 28 एक्सप्रेस व 16 पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है, ऐसे में 20 ट्रेनों के फेरे कम हो जायेंगे।
6 पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त की गयी
इतना ही नहीं आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरों में भी भारी कटौती की गई है, साथ ही 6 पैसेंजर ट्रेनें भी इसी वजह के चलते निरस्त कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार घने कोहरे में धीमी गति, ब्लाकिंग और सिग्नल विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं है, ऐसे में ये फैसला लिया गया है।
रद्द की गयी ट्रेन की सूचि
14324 न्यू दिल्ली–बरेली इंटरसिटी
14014 आनंद विहार टर्मिनल–सहारनपुर एक्सप्रेस
14235 वाराणसी–बरेली एक्सप्रेस
15012 चंदौसी–लखनऊ एक्सप्रेस
14311 अलवर–बरेली पैसेंजर
इसके अलावा जिन ट्रेनों के संचालन में कटौती की गयी है उनमे 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी, 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम, 12209 कानपुर–काठगोदाम, 12210 काठगोदाम–कानपुर और 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली का नाम शामिल है।
कैंसिल पैसेंजर और मेमू ट्रेनों की सूचि
इसके अलावा पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के कैंसिल होने से कामकाजी, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों से रूबरू होना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद मंडल में जिन पैसेंजर/मेमू ट्रेनें को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक पूर्ण रूप से रद्द कर दिया है उनमे 64175–64176 रोज़ा–बरेली–रोज़ा, 64177–64178 बरेली–मुरादाबाद–बरेली, 64553–64554 मुरादाबाद–गाजियाबाद–मुरादाबाद और 54075–54076 बरेली–दिल्ली–बरेली पैसेंजर शामिल है।

