International Trade Fair 2025 : भारी डिस्काउंट में थाई ज्वेलरी से तुर्की लैंप ने ग्राहकों को आकर्षित किया

International Trade Fair 2025: Turkish lamps and Thai jewellery at huge discounts attract customers
International Trade Fair 2025: Turkish lamps and Thai jewellery at huge discounts attract customers

International Trade Fair 2025 : प्रगति मैदान में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आज यानी कि गुरुवार को समापन हो गया है। कई दिनों से चल रहे इस फेयर के आज आखिरी दिन खरीदारों की भीड़ से पूरा प्रगति मैदान भर था। ऐसा लग रहा था जैसे हर कोई पूरे साल की अपनी पसंदीदा चीजें खरीदना चाहता हो। देसी और विदेशी स्टॉल मालिकों ने कपड़ों की सेल और दूसरे प्रोडक्ट्स पर 10 से 60 परसेंट तक की भारी छूट देकर मानो दिल्ली-NCR के खरीदारों को जाते हुए साल का बेहतरीन तौहफा दे दिया हो, वहीं डिस्काउंट के चलते ग्राहकों ने भी इस मौके का खूब फायदा उठाया।

लोगों में खरीदारी का जोश देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि आज आखिरी दिन है, हर स्टाल पर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी, वहीँ सबसे ज्यादा भीड़ थाईलैंड की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के स्टॉल्स, तुर्की के रंग-बिरंगे लैंप और मोरक्कन स्टाइल की लाइटों ने पर देखने को मिली।

दूसरी तरफ अफगान स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया, जहाँ न सिर्फ लोग सूखे मेवों का स्वाद ले रहे थे बल्कि मेवों के स्वाद और क्वालिटी पर अपनी राय भी दे रहे थे। इसके अलावा महाराष्ट्र की पैठनी साड़ी, राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट और उत्तर प्रदेश की कारीगरी के हर स्टॉलों पर लोगों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही।

मेले के आखिरी दिन जितना जोश युवाओं में था उतना ही जोश छोटे बच्चों में भी देखने को मिला। कहीं लड़कियों का ग्रुप फव्वारे के पास फोटो खिंचवा रहा तो कहीं लड़कों का ग्रुप हरियाणा पवेलियन में “गांव की चौपाल” का लुफ्त लेते नज़र आये।