Dharma Dhwaj of Ram Temple : मंगलवार का दिन सम्पूर्ण भारत के लिए खास था क्योकि इस दिन श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वज को फहराया गया। बता दे कि इस धर्म ध्वज को देश की प्रतिष्ठित डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट (DPSU) ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (GIL) की आयुध पैराशूट फैक्ट्री कानपुर ने बनाया है तथा टीम ने इसे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को 18 नंबर को ही सौंप दिया था।
धर्म ध्वज लम्बाई 18 फीट और उच्चाई नौ फीट है, जबकि इसका वजन लगभग दो किलोग्राम है। इस ध्वजा पर सूर्य और ओम के चिह्न के साथ कोविदार वृक्ष को भी जगह दी गयी है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार धर्म ध्वज में प्रयुक्त सामग्री का प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया है। जांच के परिणाम के बाद ही इसमें फैब्रिक का प्रयोग किया गया।
इसके निर्माण में पैराशूट कपड़े का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते ये मजबूत है, साथ ही इसे हल्का भी बनाया है, ताकि इसे इच्छित ऊंचाई पर, मंदिर के शिखर पर सुगमता से फहराया जा सकता है। चूँकि इसके निर्माण में पैराशूट कपड़े के साथ विभिन्न कपड़ों, टेप एवं धागों का उपयोग हुआ है तो इस पर मौसम की प्रतिकूलता का प्रभाव भी कम ही देखने को मिलेगा, परिणामस्वरूप विपरीत वातावरण में भी तीन से चार साल तक ये ध्वज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा।

