Noida School Holiday : बढ़ते कोहरे के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद

Noida School Holiday: All schools from nursery to class 8 closed due to increasing fog
Noida School Holiday: All schools from nursery to class 8 closed due to increasing fog

Noida School Holiday : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके चलते गौतम बुद्ध नगर में में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल दो दिन के अवकाश पर रहेंगे यानि कि 16 और 17 जनवरी को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने शुक्रवार को ये आदेश जारी कर दिया था।

आदेश के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि बच्चों को प्रतिकूल मौसम से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर यह बंदी लागू होगी। इस अवधि में कोई भी स्कूल खुला हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।