National Highway Accident : चित्रदुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, बस–ट्रक भिड़ंत के बाद भीषण आग लगी

National Highway Accident: Tragic road accident in Chitradurga, massive fire breaks out after bus-truck collision
National Highway Accident: Tragic road accident in Chitradurga, massive fire breaks out after bus-truck collision

National Highway Accident : गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में कई लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। स्लीपर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी, जिस दौरान ये दर्दनाक भीषण हादसा हुआ। दोनों वाहनों की टक्कर से भीषण आग लग गई, जिसमें बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। बस से कुछ यात्री निकलने में सफल हुए, मगर कुछ अंदर ही फंस गए।

इस हादसे में बचे कुछ यात्रियों और अन्य चश्मदीदों ने इस भयानक मंजर के बारे में बताया। हादसे में बचे एक यात्री ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद यात्री चिल्ला रहे थे। जिस दौरान ये हादसा वह सो रहा था, टक्कर के बाद वह सीट से नीचे गिर गया। उसने अपने चारों ओर आग देखी, दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं खुला। यात्री ने आगे बताया कि शीशा तोड़कर लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से कुछ लोग दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग तेज़ी से फैल रही थी। इसलिए यह मुश्किल हो गया।

वहीँ अपनी गाड़ी से जा रहे एक अन्य यात्री ने बताया कि स्लीपर बस ने हमें ओवरटेक किया। एक कंटेनर ट्रक, जो सड़क की दूसरी तरफ से आ रहा था, डिवाइडर पर चढ़ गया और बस से टकरा गया। ट्रक बस के उस हिस्से के पास टकराया जहां डीजल टैंक था। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस एक्सीडेंट की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग गया और गाड़ियां करीब आठ किलोमीटर तक फंसी रहीं। उसने यात्रियों को इस रास्ते पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी।

इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने स्लीपर बस के फ्यूल टैंक में टक्कर मारी होगी, जिससे फ्यूल बाहर निकल गया। अधिकारी ने यह भी कहा कि इस टक्कर में ट्रक चालक समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री बच पाएं हैं और जो घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।