Lucknow-Varanasi Highway Accident : ट्रक, बस और कार की टक्कर से हाईवे जाम हुआ, रेस्क्यू जारी

Lucknow-Varanasi Highway accident: Truck, bus, and car collide, causing a traffic jam on the highway; rescue operations underway
Lucknow-Varanasi Highway accident: Truck, bus, and car collide, causing a traffic jam on the highway; rescue operations underway

Lucknow-Varanasi Highway Accident : लखनऊ वाराणसी हाईवे पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब हुए इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं।

लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई। तीन हाइड्रा, चार जेसीबी रेस्क्यू के लिए लगाई गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अतुल सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद हैं।

घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।