Indore Murder Case : एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोतिया को मंगलवार दोपहर पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जिसके बाद घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए नाट्य रूपांतरण कराया गया। तक़रीबन 40 मिनट तक कार्रवाही की गयी, जिसके दौरान पुलिस के सामने वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी दी। बता दे कि ये सारा मामला इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र का है।
इस मामले में आरोपी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने पहले छात्रा के लिए मैगी बनाई थी, उसके बाद उसने उसे निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधे और हत्या कर दी। तलाशी में उसके पर्स से एक पत्र बरामद हुआ, जिसमें लिखा था, “मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दे दो।” पुलिस इस पत्र को महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है। आरोपी ने हत्या के बाद यह पत्र लिखने की बात भी स्वीकार की है।
द्वारिकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, पत्र और चाबी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक चैटिंग एप को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गया। बुधवार को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, जब उसके पिता को घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि वह उनके लिए मर चुका है। परिवार का कहना है कि उसे एमबीए की पढ़ाई के लिए भेजा गया था, लेकिन वह नशे की लत में पड़ गया था। उसने शादी की इच्छा भी जताई थी, जिस पर पिता सहमत नहीं थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार असामान्य है। वह कभी रोने लगता है तो कभी अचानक हंसने लगता है। हवालात में वह स्वयं भी नहीं सोता और अन्य बंदियों को भी जगाकर बहस करता है।

