Cylinder Blast At Vasundhara Residency : सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, बचाव में झुलसा एक व्यक्ति

Cylinder blast at Vasundhara Residency: Three members of the same family died in the cylinder explosion, and one person was injured while trying to rescue them
Cylinder blast at Vasundhara Residency: Three members of the same family died in the cylinder explosion, and one person was injured while trying to rescue them

Cylinder Blast At Vasundhara Residency : एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति इस दौरान झुलस गया है, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही है। बता दे कि यह हादसा मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजीडेंसी फेज थ्री में हुयी। इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वसुंधरा रेजीडेंसी के फेज थ्री स्थित भवन के सेकेंड फ्लोर पर मकान में आग लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा ली गई है। मकान में तीन शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। वहीं, एक व्यक्ति बचाव कार्य के दौरान फंसने पर झुलस गया था। उसे अस्पताल भिजवाया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि मकान में पहले आग लगी, उसके बाद सिलेंडरों के फटने की आवाज आईं। मकान में दो सिलेंडर फटे हैं। साथ ही मकान में अंगीठी भी जलने की जानकारी मिली है। जिन लोगों के शव मिले हैं, वह यहां किराये पर मकान में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार मृतकों में सुशीला पत्नी राममोहन, अमित गौड़ पुत्र राममोहन, जो कि देवबंद तहसील में कानूनगो थे, और नितिन पुत्र राममोहन हैं। यह परिवार मूल रूप से जिला शामली के बड़ा बाजार निवासी था। वसुंधरा कालोनी में किराए पर रह रहे थे।