Arjun Murder Case : देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास कारोबारी की हत्या, मां समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Arjun Murder Case: Businessman murdered near Tibetan Market in Dehradun, case filed against four people including his mother
Arjun Murder Case: Businessman murdered near Tibetan Market in Dehradun, case filed against four people including his mother

Arjun Murder Case : बीते बुधवार को देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मार हत्या कर दी गयी। अब इस मामले में अर्जुन की पत्नी अभिलाषा की तहरीर पर उनकी मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल समेत चार लोगों के खिलाफ डालनवाला थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हत्या का कारण संपत्ति और रुपयों के लेनदेन के विवाद को माना जा रहा है।

10 दिन पहले दो फरवरी को विनोद उनियाल ने अर्जुन पर उसके चेक में फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए बसंत विहार थाने में शिकायत दी थी, पुलिस ने इस मामले में तीन फरवरी को ही प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीँ अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने विनोद और अर्जुन की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। तहरीर में विनोद और बीना की नजदीकियों का भी जिक्र है ।