U19 World Cup 2026 : आज अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच इंडिया और यूएसए (अमेरिका) के बीच जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे है जबकि अमेरिका की कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव है। आयुष ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वहीँ आईपीएल में धमाल मचा चुके 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं।
ज्ञात हो कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब भारत ने जीते हैं, जिसके बाद भारतीय टीम छठे टाइटल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी । इससे पहले टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता है।
भारत की टीम इस प्रकार है आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया, आरएसअम्ब्रिश, कनिष्कचौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, वहीँ यूएसए की टीम में उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनितझाम्ब, नीतीशसूदिनी, अर्जुन महेश, अमरिंदरगिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डीअरेपल्ली, रित्विकअप्पिडी, ऋषभ शिम्पी शामिल है।

