Virat Kohli’s ‘Gautam Gambhir Moment: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज को शानदार अंदाज में 2-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया का प्रदर्शन शुरुआत से ही दमदार रहा, और अंतिम मुकाबले में 9 विकेट की बड़ी जीत ने इस सीरीज को यादगार बना दिया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर बतौर ओपनर अपनी काबिलियत साबित की, जबकि विराट कोहली ने दो शानदार शतक लगाकर सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में जगह बनाई।
जश्न के इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने खासा ध्यान खींचा, जिसमें विराट कोहली और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। फैंस ने इस मुलाकात में कोहली की बॉडी लैंग्वेज पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और उनकी तुलना रोहित शर्मा के साथ उनके गर्मजोशी वाले जश्न से की।
क्यों चर्चा में है कोहली–गंभीर का वीडियो?
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के साथ खुशी बांटते दिखाई दिए। उन्होंने सभी से गले मिलकर जीत का जश्न मनाया। जब वह ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे, तब बाकी खिलाड़ियों के साथ लाइन में खड़े हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें बधाई देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
कोहली ने गंभीर से हाथ मिलाया, लेकिन यह मुलाकात बाकी खिलाड़ियों के साथ उनके गर्मजोशी भरे गले मिलने जैसी नहीं थी। फैंस ने तुरंत इस बदलाव को नोटिस किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई प्रशंसकों का कहना था कि कोहली की स्माइल और ऊर्जा अपने साथियों के साथ दिखी, जबकि गंभीर के साथ मुलाकात अपेक्षाकृत “औपचारिक” और “ठंडी” लगी।
इस वीडियो के वायरल होते ही पुराने कोहली–गंभीर विवादों की यादें भी ताजा कर दीं, हालांकि मैदान पर दोनों ने professionalism दिखाते हुए कोई गलत संकेत नहीं दिया।
Definitely every thing is not well between #gautamgambhir & #ViratKohli𓃵
Its clearly visible here during the handshake 😂😂😂
Virat is belting GG both in and out of game 😭#YashasviJaiswal #Jaiswal #RohitSharma𓃵 #ViratKohli𓃵 #INDvsSA pic.twitter.com/EXepeMfKtg— Siddhant Bhardwaj 🇮🇳 (@SBhardwaj2801) December 6, 2025
2027 वर्ल्ड कप पर गंभीर की प्रतिक्रिया
जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी बात की। कोच ने साफ किया कि अभी टूर्नामेंट में दो वर्ष बाकी हैं और इस बीच युवा खिलाड़ियों को अधिकतम मौके देने की जरूरत है।
उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों का जिक्र किया और कहा कि टीम प्रबंधन का उद्देश्य इन खिलाड़ियों को लगातार अवसर देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखार देना है।
गंभीर ने कहा:
“वनडे वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है। जरूरी यह है कि हम अभी के प्रदर्शन पर ध्यान दें। जो युवा खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं, वे मौके का पूरा फायदा उठाएं। हमारा लक्ष्य है कि विश्व कप से पहले उन्हें मैच अनुभव से मजबूत बनाया जाए।”
गंभीर ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम का फोकस भविष्य की योजना बनाते हुए हर फॉर्मेट में एक मजबूत कोर ग्रुप तैयार करना है।

