IPL 2026 Injury Update: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को फिलहाल कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता सता रही है। पहले एमएस धोनी आईपीएल 2026 के कुछ मैचों से बाहर हो गए और अब रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) भी शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे। इस युवा खिलाड़ी को साइड स्ट्रेन की समस्या है, लेकिन उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
IPL 2026 Injury Update: धोनी और ब्रेविस चोट के कारण बाहर
ब्रेविस 2025 में सीएसके में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 6 मैचों में 225 रन बनाए देर से शामिल होने के बावजूद उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। प्रिटोरिया के साथ उनका एसए20 सीजन भी शानदार रहा, जहां उन्होंने 12 मैचों में 41 के औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। इसमें उनका 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
दूसरी ओर, सीएसके के अनुभवी खिलाड़ी धोनी अप्रैल के अंत तक कोई मैच नहीं खेलेंगे और एमआई के खिलाफ अपने पहले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। वह सीएसके के लिए कम से कम 6-7 मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में भी सीएसके की टीम मजबूत दिखाई दे रही है। टीम में संजू सैमसन हैं, जो न केवल ऊपरी क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं, बल्कि धोनी की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग भी बखूबी कर सकते हैं।
IPL 2026 Injury Update: आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की पूरी टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस✈️, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद✈️, स्पेंसर जॉनसन✈️, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन✈️, गुरजापनीत सिंह, अंशुल काम्बोज, अकील होसेन✈️, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट✈️, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी✈️, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स✈️

