Ind vs SA Test 2025 : रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट मैच में 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी, साथ ही दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना भी करना पड़ा। 30 रनों की इस हार के साथ ही टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। इंडिया टीम की इस हार के बाद अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने प्रतिक्रिया दी है।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह साई सुदर्शन को खिलाया
बता दे कि भारत ने पहले टेस्ट के लिए चार स्पिनर्स को जगह दी, जिसमे वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम शामिल है, वहीँ बल्लेबाज साई सुदर्शन को बाहर बैठाया गया था, जबकि वो नंबर-3 के पायेदान पर उम्दा प्रदर्शन करते है । सुदर्शन की जगह सुंदर को जगह दी गयी, मगर बात न बन सकी।
कैफ ने सरफराज खान का हवाला दिया
अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने सरफराज खान को मेंशन करते हुए कहा कि ‘जो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, उन्हें वो भावना नहीं कि कोई उनका साथ देगा। कोई समर्थन नहीं है। सब डरके खेल रहे हैं। कोई खुल के नहीं खेल रहा।’ अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अगर सरफराज खान की शतक जमाने के बावजूद जगह पक्की नहीं है तो मेरे ख्याल से इस टीम में काफी उलझन है। सरफराज खान शतक जमाने के बावजूद वापसी नहीं कर पा रहे हैं। साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए, लेकिन अगला मैच खेलने को नहीं मिला।’
गौतम गंभीर ने कही थी बड़ी बात
जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले टेस्ट में शिकस्त के बाद कहा कि उन्होंने जैसी पिच की मांग की थी, वैसी ही मिली थी। कोलकाता टेस्ट में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। भारतीय टीम अपने हिसाब की पिच मांगने के बावजूद फ्लॉप हुई, जिसका उसे 30 रन की शिकस्त के साथ खामियाजा भुगतना पड़ा।
भारत चौथे पर जबकि दक्षिण अफ्रीका दुसरे स्थान पर
गंभीर के अनुसरण पर भी सवाल उठाया जा रहा है, कोच रहते हुए उन्होंने 18 टेस्ट में कई जीत जरूर मिली हैं, मगर उनमें से आधी जीत बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी कमजोर विपक्षी टीमों के खिलाफ हासिल की। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका जहां अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, वहीं भारत चौथे स्थान पर खिसक गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा व अंतिम टेस्ट शनिवार से गुवाहाटी में खेला जाएगा, अब देखना ये है कि भारतीय टीम क्या कमाल कर पाती है ।

