Cricket Australia Central Contracts 2026-27: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को वर्ष 2026/27 के लिए महिला क्रिकेटरों (Women’s Cricketers) के सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो नए नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें च्लोए आइन्सवर्थ और लूसी हैमिल्टन (Chole Ainsworth and Lucy Hamilton) को पहली बार केंद्रीय अनुबंध प्राप्त हुए हैं। पिछले महीने, बोर्ड ने पुरुष क्रिकेटरों के सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट की घोषणा की थी। आगामी वर्ष के लिए केंद्रीय अनुबंधों की सूची में 18 महिला क्रिकेटरों को शामिल किया गया है।
Cricket Australia Central Contracts 2026-27: ऑस्ट्रेलियन विमेंस क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट की लिस्ट 2026/27
क्लोई ऐन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलीसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान निकोला कैरी को पदोन्नति मिली और अब उन्हें केंद्रीय अनुबंधों में शामिल कर लिया गया है। खबरों के अनुसार, जिन खिलाड़ियों के पास सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट नहीं है, वे कैरी की तरह अपने प्रदर्शन के दम पर अनुबंध हासिल कर सकती हैं या पदोन्नति पा सकती हैं। उल्लेखनीय रूप से बाहर किए गए खिलाड़ियों में टेला व्लाएमिंक और टेस फ्लिंटॉफ शामिल हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन प्रमुख (महिला क्रिकेट) और राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि, “लूसी हैमिल्टन और क्लो आइन्सवर्थ को अपना पहला राष्ट्रीय अनुबंध प्राप्त करते देखना रोमांचक है, जो घरेलू स्तर पर उनके प्रभाव और प्रतिभा का प्रमाण है, जबकि निकोला कैरी ने पिछली दो सीरीजों में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी हालिया पदोन्नति बरकरार रखी है। हालांकि टेला और टेस इस साल सूची में नहीं हैं, हम उनके विकास में सहयोग देना जारी रखेंगे और वे दोनों अभी भी चयन के लिए दावेदार हैं।”
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का इस साल का पहला महत्वपूर्ण मुकाबला इंग्लैंड में होने वाला टी20 विश्व कप होगा। इसके बाद वे अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेंगी। फिर फरवरी 2027 में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा।

