Suresh Kalmadi Death NEWS : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी नहीं रहे, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

Suresh Kalmadi Death NEWS : Senior Congress leader and former Union Minister Suresh Kalmadi has passed away; his last rites will be performed in Pune
Suresh Kalmadi Death NEWS : Senior Congress leader and former Union Minister Suresh Kalmadi has passed away; his last rites will be performed in Pune

Suresh Kalmadi Death NEWS : लम्बे समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का निधन हो गया है, उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में उनके पार्थिव शरीर को रखने के बाद दोपहर 3.30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सुरेश कलमाडी ने भारतीय खेल जगत के प्रशासक के तौर पर कई उपलब्धियां हासिल की थी। वह 1995-96 में नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री भी रहे। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने उस समय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के रूप में रेल बजट प्रस्तुत किया था। 1960 के दशक की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में दाखिला लिया, जिसके बाद वो भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में भर्ती हुए। उन्होंने छह साल तक वायु सेना में सेवाएं दीं। 1974 तक दो साल तक एनडीए में ट्रेनर भी रहे। उन्होंने 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भी भाग लिया था।

सुरेश कलमाडी को राजनीति में लाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है, हालाँकि तब वह पुणे में फास्टफूड आउटलेट चलाते थे। 1982 में राज्यसभा सांसद बने। 1996 में कलमाडी भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने और लगातार दो चार-वर्षीय कार्यकालों के लिए निर्विरोध चुने जाने के साथ ही उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा।