Surat ChatGPT Suicide case: गुजरात के Surat से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने तकनीक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है। शहर के एक मंदिर के वॉशरूम में दो कॉलेज छात्राओं के शव मिलने के बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उन्होंने आत्महत्या से जुड़े तरीकों के बारे में ChatGPT पर जानकारी सर्च की थी। इस घटना पर टेक अरबपति Elon Musk ने भी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने केवल एक शब्द लिखा – “Yikes।” उनका यह छोटा सा रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो गया और AI प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई।
सूरत में क्या हुआ?
पुलिस के अनुसार, 18 से 20 साल की उम्र की दो युवतियां शुक्रवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की, तो वह Swaminarayan Temple के आसपास मिली।
मंदिर परिसर के बाहर एक युवती की स्कूटी भी खड़ी मिली, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने मंदिर के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों युवतियां मंदिर के वॉशरूम में जाती हुई दिखाई दीं, लेकिन बाहर आती हुई नहीं दिखीं।
जब पुलिस ने वॉशरूम की जांच की, तो वहां दोनों के शव मिले। शवों के पास से एनेस्थेटिक दवा की बोतलें और सिरिंज भी बरामद हुईं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि दोनों ने खुद को एनेस्थेटिक इंजेक्ट किया था।
मोबाइल फोन से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल फोन की जांच की तो कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आईं। सूरत सिटी के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस NP Gohil ने बताया कि दोनों युवतियां बचपन की दोस्त थीं।
उन्होंने बताया कि एक युवती बीकॉम के पहले वर्ष में पढ़ रही थी जबकि दूसरी दूसरे वर्ष की छात्रा थी। जब पुलिस ने उनके फोन अनलॉक किए, तो उसमें ChatGPT पर की गई सर्च हिस्ट्री मिली।
ACP के मुताबिक, दोनों ने ChatGPT पर यह सर्च किया था कि आत्महत्या के लिए कौन-सी दवाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसके अलावा उनके फोन की फोटो गैलरी में एक स्क्रीनशॉट भी मिला, जिसमें एक खबर थी कि किसी महिला ने एनेस्थेटिक इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की थी।
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरें
Yikes https://t.co/iDlYOJW1lO
— Elon Musk (@elonmusk) March 9, 2026
सिक जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों ने इन दोनों को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
ChatGPT को लेकर एलन मस्क की आलोचना
इस घटना के बाद AI प्लेटफॉर्म्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। एलन मस्क पहले से ही ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के आलोचक रहे हैं।
मस्क का कहना है कि OpenAI ने अपनी शुरुआती नॉन-प्रॉफिट सोच से हटकर अब एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी का रूप ले लिया है। उन्होंने कंपनी के CEO Sam Altman और प्रेसिडेंट Greg Brockman पर भी कई बार सवाल उठाए हैं।
मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मौजूद AI चैटबॉट Grok को ChatGPT का बेहतर विकल्प बताते हैं। एक कानूनी बयान के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि Grok से जुड़ा कोई आत्महत्या का मामला सामने नहीं आया है, जबकि ChatGPT को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं।
जांच जारी
सूरत पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों छात्राओं की निजी जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था, जिसने उन्हें इतना कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
यह घटना एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक तनाव या भावनात्मक समस्याओं के समय पेशेवर मदद लेना बेहद जरूरी है।
जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

