Odisha’s first woman Chief Secretary : ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव बनी अनु गर्ग, जाने इनके बारे में

Odisha's first woman Chief Secretary: Anu Garg becomes Odisha's first woman Chief Secretary; learn more about her
Odisha's first woman Chief Secretary: Anu Garg becomes Odisha's first woman Chief Secretary; learn more about her

Odisha’s first woman Chief Secretary : ओडिशा के मुख्य सचिव नियुक्ति पाने वाली पहली महिला के रुप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को नियुक्त किया गया ह, जो नए वर्ष से प्रशासनिक पद का कार्यभार संभालेंगी। बता दे कि वर्ष 1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग वर्तमान मुख्य सचिव मनोज आहूजा का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल आगामी 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

अनु गर्ग 1991 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।उनका जन्म 1 मार्च 1969 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए तथा अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ की डिग्री प्राप्त की है।

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में अनु गर्ग ने केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर कई अहम पदों पर कार्य किया है।वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।वर्ष 1993 में उन्होंने झारसुगुड़ा में उप-जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी।इसके बाद उन्होंने कालाहांडी में उप-जिलाधिकारी व अतिरिक्त जिलाधिकारी, बरगढ़ और संबलपुर की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। दिल्ली में वह ओडिशा की उप-आवासीय आयुक्त भी रह चुकी हैं।

वर्ष 2000 से 2002 तक आईसीडीएस निदेशक, 2002 से 2003 तक राज्य स्वास्थ्य निदेशक तथा 2005 में केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशक के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा महिला एवं शिशु विकास विभाग की सचिव के तौर पर भी उन्होंने प्रभावी कार्य किया है।