BMC Election Result 2026 : 29 नगर निगमों के नतीजों में NDA आगे, चुनाव में जीत पर PM मोदी का धन्यवाद संदेश

BMC Election Results 2026: NDA leads in the results of 29 municipal corporations; PM Modi sends a thank you message on the election victory
BMC Election Results 2026: NDA leads in the results of 29 municipal corporations; PM Modi sends a thank you message on the election victory

BMC Election Result 2026 : एक तरफ जहाँ महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है, वही दूसरी तरफ चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जिसके चलते माना जा रहा है कि बीएमसी में भी इस बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “धन्यवाद, महाराष्ट्र। राज्य के उत्साही लोगों ने NDA के जन कल्याण और सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। विभिन्न नगर निगम चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि NDA और महाराष्ट्र के लोगों के बीच रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। हमारे काम का अनुभव और विकास का विजन लोगों के दिलों को छू गया है। मैं महाराष्ट्र के सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह जनादेश प्रगति को और गति देगा और यह राज्य से जुड़ी गौरवशाली संस्कृति का उत्सव है।”

Capture 4