BJP’s New National Working President: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का खुलासा कर सबको चौका दिया है। बीजेपी ने इस बार बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को ये जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके बाद अब वो जेपी नड्डा की जगह लेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पांचवीं बार जीत कर विधानसभा पहुंचने वाले नितिन नबीन ने चौथी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली ही थी कि उन्हें एक बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
23 मई 1980 को पटना, बिहार में जन्मे नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम, जो अब बांकीपुर के नाम से जाना जाता है, से हुए उपचुनाव में नितिन नबीन पहली बार विधायक बने और इसके बाद 2010, 2015 और 2020 में लगातार चुनाव जीतकर बांकीपुर सीट पर अपना वजूद कायम रखा। नितिन नबीन यहीं नहीं रुके, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर से जीत का बिगुल बजाय।
2025 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें नीतीश कुमार–सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया और बिहार के पथ निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी सौपी गयी।नितिन नबीन सड़क ढांचे को बेहतर बनाने और शहरी आवास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रयासों से बिहार में सड़क निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं को गति मिली।

