Ditwah Cyclone: चक्रवाती तूफान दित्वा के सक्रिय होने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम खराब हो गया है। मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने India Meteorological Department (IMD) ने Tamil Nadu और Puducherry के लिए शनिवार और रविवार दो दिन ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। प्रशासन ने तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है, क्योंकि समुद्री भागों में समुद्री उफान और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है।
एयर-इंडिया की एडवाइजरी
Air India ने यात्रियों को चेताया है कि तूफान के कारण चेन्नई समेत दक्षिण भारत के कुछ शहरों से चलने वा लौटने वाली उड़ानों पर असर हो सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे फ्लाइट की स्थिति जाने बिना एयरपोर्ट न जाएँ। इसके लिए यात्री एयर-इंडिया की वेबसाइट चेक कर सकते हैं या 24 × 7 कॉल सेंटर (011-69329333 / 011-69329999) से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि अब तक किसी उड़ान रद्द होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, फिर भी एयरलाइन ने साइक्लोन की गतिविधियों पर नजर रखने का अनुरोध किया है।
Heavy rain and strong winds resulting from Cyclone Ditwah may impact our flights operating to and from Chennai and some other cities in the southern India.
You are requested to check the status of your flights here https://t.co/5vemTROi62 before proceeding to…
— Air India (@airindia) November 29, 2025
IndiGo ने भी दी ट्रैवल सूचना
IndiGo एयरलाइंस ने भी यात्रियों को सूचित किया है कि तूफान दित्वा के कारण दक्षिण भारत और श्रीलंका के कई गंतव्यों के लिए सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। इस दौरान पश्चिम में प्रमुख हवाइ मार्गों पर मौसम तेजी से बदल रहा है। IndiGo ने कहा है कि कोलंबो, जाफना, पुडुचेरी, थूथुकुडी, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और मदुरै तक के हवाई मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।
चेन्नई हवाई अड्डे पर 54 उड़ानों की रद्दगी
दरअसल, खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से Chennai International Airport प्रशासन ने अब तक कुल 54 उड़ानों को रद्द कर दिया है। इनमें चेन्नई से थूथुकुडी, मदुरै और त्रिची जाने वाली 16 उड़ानें शामिल हैं, साथ ही इन शहरों से चेन्नई लौटने वाली उड़ानों को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, मदुरै, त्रिची और पुडुचेरी से बेंगलुरु व हैदराबाद के लिए जाने वाली 22 उड़ानों को भी डैमेज रुकावटों के चलते रद्द किया गया है।
प्रशासन लगातार मौसम व हालात पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों से पुनः अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।

