Tamannaah Bhatia’s Birthday : बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमे अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और कई सितारे व दोस्त मौजूद थे। तमन्ना के करीबी दोस्त सुवेद लोहिया ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, हालाँकि तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई वीडियो और तस्वीरें शेयर नहीं की है।
21 दिसंबर 1989 को जन्मी तमन्ना भाटिया मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं और साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है।

2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने वाली तमन्ना ने इसी साल तेलुगु फिल्म ‘श्री’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और इसके अगले साल तमिल फिल्म ‘केडी’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया। साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग में तमन्ना को उनके रोल के लिए सराहा गया, बता दे कि इस फिल्म ने ₹600 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी। हाल ही में रिलीज The Ba***ds of Bollywood में उनके आइटम सांग “गफूर” को खूब चर्चा मिली।

2025 में तमन्ना को वेब सीरीज Do You Wanna Partner में देखा गया, जहाँ उनके साथ डायना पैंटी ने भी स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा Odela 2, रेड 2 और Baahubali: The Epic रिलीज हुयी, जिसमे से रेड 2 में सिर्फ उनका एक आइटम सांग था। 2024 में वो एक इंग्लिश फिल्म भी कर चुकी है, जो डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसका नाम Nayanthara: Beyond the Fairytale है, जो कि एक्ट्रेस नयनतारा के जीवन पर बनी है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

note : सभी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ली गयी है

