Surbhi Chandna’s Special Post : ‘इश्कबाज’ और ‘नागिन 5’ फेम एक्ट्रेस Surbhi Chandna के लिए इस बार होली का जश्न दुगना हो गया है, जहाँ एक तरफ वो होली का जश्न मना रही है, वहीं इससे ठीक एक दिन पहले वो अपने पति Karan Sharma के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है।
सुरभि ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमे वो अपने पति के साथ एक प्राइवेट पूल में मस्ती करते नजर आ रही हैं। उनके इस रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस को उनका दीवाना बना दिया है।
36 वर्षीय सुरभि ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखते हुए अपने पति को ‘भगवान का तोहफा’ बताते हुए लिखा, “भगवान की ओर से मिला मेरा सबसे खूबसूरत तोहफा। हमें दो साल मुबारक। 16 साल तक जिंदगी में साथ नाचते और हंसते रहे, उस वक्त के बॉयफ्रेंड के साथ जो अब मेरे पति हैं। तुम्हारे साथ हर दिन एक जश्न है।”

