Nora Fatehi Accident : शराब पीकर ड्राइविंग पर भड़कीं नोरा फतेही, हादसे के बाद नोरा फतेही ने हेल्थ अपडेट दी

Nora Fatehi accident: Nora Fatehi reacts angrily to drunk driving; gives health update after the accident.
Nora Fatehi accident: Nora Fatehi reacts angrily to drunk driving; gives health update after the accident.

Nora Fatehi Accident : शनिवार को डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जाते हुए नोरा फतेही के कार एक्सीडेंट के बाद से उनके प्रसंशको में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुयी थी। सूत्रों की माने तो नशे में चूर एक शराबी ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को ठोक दिया था, जिसमे नोरा फतेही घायल हो गईं थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, इतना ही नहीं, चोट लगने के बावजूद नोरा डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में भी गयी। अब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि उनकी हालत कैसी है।

नोरा ने अपने फैंस से उस पल को याद करते हुए एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “हैलो दोस्तों, मैं बस आप लोगों को यह बताने आई हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज दोपहर मेरा एक बहुत बड़ा कार एक्सीडेंट हो गया था। एक नशे में धुत आदमी जो गाड़ी चला रहा था, उसने मेरी कार में टक्कर मार दी और बदकिस्मती से टक्कर बहुत जोरदार थी और उसने मुझे कार के दूसरी तरफ फेंक दिया। मेरा सिर खिड़की से टकरा गया।”

उन्होने आगे कहा, “मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। सूजन और सिर में हल्के चोट जैसी मामूली इंजरी हुई है, लेकिन मैं ठीक हूं। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। यह बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन मैं यह कहने आई हूं कि इसीलिए आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। मुझे तो वैसे भी शराब से नफरत है। सच कहूं तो, मुझे कभी भी शराब या ड्रग्स, गांजा जैसी कोई भी चीज पसंद नहीं आई, जो आपको दिमागी तौर पर किसी दूसरी हालत में ले जाए। मैं इसे बढ़ावा नहीं देती और न ही मुझे ऐसी चीजों के आसपास रहना पसंद है।”

नोरा फतेही अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। यह 2025 है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस बारे में भी बात करनी पड़ रही है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि दोपहर 3 बजे ऐसा कुछ हो सकता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई नशे में गाड़ी चलाएगा और लोगों की जान खतरे में डालेगा। फिर भी मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मुझे कुछ समय तक दर्द रहेगा, लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं जिंदा हूं।”