Neem Karoli Baba film: प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित एक फिल्म इन दिनों चर्चा में है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ फिल्म का प्रोमो और पोस्टर लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा का दिव्य जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और अन्य कलाकार शामिल थे। फिल्म में सुबोध भावे, हितेन तेजवानी और मोहित गुप्ता जैसे जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कुछ समय पहले अभिनेता हितेन तेजवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसे पूरी टीम के लिए एक खास पल बताया था। उन्होंने दर्शकों से अपील की थी कि वे इस फिल्म को अपना प्यार और समर्थन दें।
" data-instgrm-version="14" style="background:#FFF; border:0; margin:1em 0; max-width:540px; width:100%">

