Border 2 First Day Collection : भावनात्मक रूप से मजबूत परन्तु टेक्नीकिनल रूप से कमजोर बॉर्डर 2 ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Border 2 First Day Collection: Emotionally strong but technically weak, Border 2 breaks records with its first-day earnings
Border 2 First Day Collection: Emotionally strong but technically weak, Border 2 breaks records with its first-day earnings

Border 2 First Day Collection : बॉर्डर 2 कल रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही दर्शकों का इसे प्यार मिल रहा है। मगर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म सिर्फ इसकी बड़ी स्टार कास्ट के दम पर खड़ी है। इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी है सनी देओल, उनके बाद वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ। स्टार कास्ट के बाद इस फिल्म का दूसरा मजबूत पक्ष है इसकी भावनात्मकता और इन दोनों के दम पर बॉर्डर ने पहले ही दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। sacnik की रिपोर्ट के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन भारत में करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौका दिया है।

ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इस फिल्म ने धुरन्दर को पीछे छोड़ दिया है, हालाँकि ये फिल्म गदर 2 और पठान का रिकॉर्ड तोड़ नहीं सकी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बानी बॉर्डर 2 का बजट तकरीबन 275 करोड़ रुपये के बजट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 1971 के भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 12.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।

हालाँकि इस फिल्म में कई कमियां भी है, ऐसे में इस फिल्म की सफलता के बीच का सबसे बड़ा रोड़ा इसका बजट ही है। फिल्म भावनात्मक रूप से जितनी मजबूत है, टेक्निकल रूप से कमजोर है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चल गया था कि इसके VFX बेहद कमजोर होने वाले है। वही फिल्म का निर्देशन भी औसतन ही है।