Anaconda Movie Review : हास्य और रोमांच का कॉकटेल, तकनीकी तौर पर बेहद कमजोर

Anaconda Movie Review: A cocktail of humor and thrills, but technically very weak
Anaconda Movie Review: A cocktail of humor and thrills, but technically very weak

Anaconda Movie Review : इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है एनाकोंडा, जो कि 1997 में आई एनाकोंडा का रीमेक है। इस बार इस फिल्म में जैक ब्लैक और पॉल रुड मुख्य भूमिका में है। जेनिफर लोपेज़ और आइस क्यूब स्टारर एनाकोंडा जहाँ रोमांच और डर का एहसास करवाती थी, वहीं नयी एनाकोंडा हास्य से भरपूर है।

फिल्म की कहानी 2 नाकाम दोस्तों की है, जिन्होंने अपने बचपन में कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एक वीडियो फिल्म बनाई थी। बरसो बाद सबका रीयूनियन होता है और वो एनाकोंडा पर फिल्म बनाने का मन बनाते है। सब ब्राज़ील के जंगलों में फिल्म शूटिंग के लिए पहुँच जाते है जहाँ उनकी मुलाकात एना अलमिडा से होती है जिसके पीछे कुछ लोग पड़े है। क्या दोनों दोस्त एनाकोंडा पर फिल्म बना पाते है और कौन है एना अलमिडा, फिल्म इसी बात के चारो और घूमती है।

सोनी पिक्चर्स की इस सीरीज की शुरुवात 1997 में हुयी थी, जिसके बाद उन्होंने इसके कुछ पार्ट सिनेमा पर रिलीज न कर के सीधा टेलीविज़न पर रिलीज किया थे। ऐसे में इस फिल्म से सोनी पिक्चर्स और इस फिल्म के फैन को काफी उम्मीदें है। फिल्म आपको हँसाती है, कुछ जगह पर रोमांच भी पैदा होता है, मगर सबसे कमजोर इस फिल्म का एनाकोंडा। ग्राफिक के तौर पर और स्क्रीन पर एनाकोंडा की मौजूदगी दोनों ही बेहद साधारण है।

पॉल रुड और जैक ब्लैक का अभिनय उनकी पिछली फिल्मो जैसा ही है और वो हँसाने में कामयाब भी रहते है। स्टीव ज़ाहन, डेनिएला मेलचियर और सेल्टन मेलो अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ करते है।