Accused Movie Trailer : कोंकणा सेन शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है, दरअसल कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक्यूज्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। फिल्म का 1 मिनट 56 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो सस्पेंस और भावनात्मकता से भरा हुआ है।
ट्रेलर से पता चलता है कि इस फिल्म में कोंकणा और प्रतिभा एक विवाहित लेस्बियन कपल हैं, जो अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए एक बच्चे को गोद लेने की तैयारी कर रही हैं। अडॉप्शन की प्रक्रिया के दौरान एक गुमनाम मैसेज उन दोनों के जीवन में नया भूचाल लेकर आता है।
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। बता दे कि एक्यूज्ड 27 फरवरी 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। इसकी कहानी सीमा अग्रवाल और यश केशवानी ने लिखी है, जबकि निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और सोमन मिश्रा ने किया है।

