A R Rahman Controversy : एआर रहमान के समर्थन में बोले जावेद जाफरी, जावेद ने बताया इंडस्ट्री का सच

A R Rahman controversy: Javed Jaffrey speaks in support of AR Rahman, reveals the truth about the industry
A R Rahman controversy: Javed Jaffrey speaks in support of AR Rahman, reveals the truth about the industry

A R Rahman Controversy : कम्युनल वाले बयान के बाद से जहाँ ऑस्कर विजेता सिंगर ए आर रहमान को हर किसी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीँ कुछ बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में उतर आये है। ऐसे में उनके समर्थन में बात करते हुए एक्टर जावेद जाफरी ने न सिर्फ उनका सपोर्ट किया बल्कि इंडस्ट्री में हुए बदलाव के बारे में भी बात की।

IANS से बात करते हुए जावेद जाफरी ने कहा कि “दुनिया की तरह इंडस्ट्री भी बदल गई है। डिजिटल। एआई। दुनिया बदल रही है। फैशन बदल रहा है, खान-पान बदल रहा है। मूल्य बदल रहे हैं। जाहिर है, सोच का तरीका भी बदल रहा है। मुझे हाल ही में पता चला है कि जेनरेशन जेड या अल्फा पीढ़ी के लोगों का ध्यान सिर्फ 6 सेकंड तक ही टिकता है।”

उन्होंने आगे कहा “चैनल प्रमुखों का कहना है कि अगर आप इसे 6 सेकंड में कैद नहीं कर सकते, तो यह खत्म हो गया। हम इतनी तेजी से बदल रहे हैं। बस यही बात है। ठीक है। कुछ ढांचा तो रहा है। कुछ अवसर भी मिले हैं। आप लंबी कहानी सुना सकते हैं, लेकिन फिल्म में समय सीमित होता है। विकल्प तो हैं, लेकिन साथ ही व्यापार भी है। आंकड़े भी हैं। आप एक प्रोजेक्ट बना रहे हैं, फिल्म नहीं।”