दिल्ली में देश के प्रथम राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का हुआ भव्य आयोजन में देश भर के जाने-माने ज्योतिषि एक मंच पर हुए एकत्र

नई दिल्ली। ज्योतिष हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो हजारों वर्षों से लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। लेकिन आज के आधुनिक युग में हमें विज्ञान और परंपरा दोनों को साथ लेकर चलना चाहिए। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा का, वे नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

इस ख़ास अवसर पर दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि मानव अस्तित्व और ब्रह्माण्ड के बीच गहरे विश्वास को दर्शाने वाली ज्योतिष विद्या 21वीं सदी में भी अत्यंत प्रासंगिक है, आज के दौर में संवाद की गति बहुत तीव्र है, ऐसे में पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने वाले मंच सामाजिक दायित्व और सद्वाव बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा की ज्योतिष शास्त्र हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और वेदों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसने सदियों से मानव जीवन का मार्गदर्शन किया है। इसका उपयोग सकारात्मक सोच और समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए।

कुनाल वास्तु केंद्र एवं रिसर्च के संस्थापक एस्ट्रोलोजर, ए लाइफ डिज़ाइनर कुनाल कुमार, एस्ट्रोलोजर एआई के जरिये ज्योतिष का ज्ञान दे रहे एस्ट्रोज एआई के सीईओ प्रतीक पाण्डेय ने एस्ट्रो की दुनिया के कई रहस्यों से पर्दा उठाया। महोत्सव को जानी मानी एस्ट्रोलॉजर डॉ वाई राखी, जी डी वशिष्ठ, अजय भाम्बी, कुनाल वास्तु केंद्र के संस्थापक कुनाल कुमार, फादर ऑफ़ एस्ट्रोलोजी के नाम से मशहूर विवेक त्रिपाठी, अनिल वत्स, डॉ. नीति शर्मा और सारथी त्रिशला चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

इनके अलावा इस एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव में शिरकत किया, वास्तु कंसलटेंट डॉक्टर पीकू दुबे, यूथ आइकॉन इन एस्ट्रोलोजी के नाम से विख्यात डॉक्टर मधुरेश दीक्षित,एस्ट्रोलोजर विरेंद कुमार, सिग्नेचर एस्ट्रोलोजर डॉक्टर रामेश राही यादव, वैदिक एस्ट्रोलोजर योगेन्द्र कुमार शास्त्री, वैदिक ज्योतिषाचार्य दोक्ट्रो सतीश कुमार शास्त्री, जेमोलोगिस्ट एवं एस्ट्रोलोजर कुमारी ज्योति वसंत गारव, एस्ट्रोलोज, नुमेरोलोजी एवं वास्तु रेमेडी एक्सपर्ट सुनील वशिष्ट. एस्ट्रोलोजर ऑफ़ दी ईयर शेफाली कपिल शास्त्री, वास्तु एवं नुमेरोलोजी एक्सपर्ट पवन भाटिया, वैदिक अस्त्रोलोगेर श्वेता शर्मा, एस्ट्रोलोजी एंड एडवोकेसी लोकेश पटोदिया, एमर्जिंग लीडर इन लक्ज़री एस्ट्रोलोजिकल जेवेलरी एक्सपर्ट पलक जिंदल, सर्टिफाइड नुमेरोलोजिसट एंड लाइफ कोच एस्ट्रो गिरिजा शर्मा एवं नुमेरोलोज्य, टैरो, फिजिक हीलिंग एक्सपर्ट अजय अरोरा मौजूद रहे,
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप श्रीवास्तव एवं फजले गुफरान ने तहे दिल से अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की इस तरह ज्योतिष महाकुम्भ देश भर में होता रहेगा, अगर इसी तरह आप सभी का आशीर्वाद मिलता रहे