कलम-दवात पूजन पर जितेन्द्र बच्चन ने की भगवान चित्रगुप्त से समाज कल्याण की कामना

चित्रगुप्त पूजा पर जितेन्द्र बच्चन ने मांगी समाज में सुख-शांति की प्रार्थना
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने गाजियाबाद में भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा कर समाज में सुख, शांति और न्याय की कामना की।

गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा-अर्चना कर समाज में सुख, समृद्धि और ज्ञान-वृद्धि की कामना की।
उन्होंने संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त से न्याय, ज्ञान और सफलता के लिए प्रार्थना की तथा देश में शांति और कल्याण की मंगल कामना की।

Read More: डॉ. संजीव कुमार: हिंदी साहित्य के बहुआयामी सृजनकर्ता

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर श्री बच्चन ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त की आराधना हमें यह सिखाती है कि हमें अपने कर्मों में सदैव ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आयोजित विभिन्न कायस्थ समाज के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों और पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला से स्वागत किया।
कायस्थ समाज ने यम द्वितीया के अवसर पर अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की और घर-घर में कलम-दवात का पूजन संपन्न हुआ।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम के अयोध्या लौटने के उपरांत जब राजतिलक समारोह हुआ, तब भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं मिला। इससे वे नाराज होकर कुछ समय के लिए अपनी लेखनी रोक ली थी। तभी से यह पर्व कलम-दवात पूजन के रूप में मनाया जाने लगा।

गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा-अर्चना की। प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक पूजन का आयोजन हुआ। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के छपरौला में ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें महिलाओं ने मंगलगान प्रस्तुत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

Read More: Bardhaman Railway Station पर भगदड़, सात यात्री घायल — साल में तीसरी ऐसी घटना