डायरेक्ट सेलिंग महिलाओं की आर्थिक आज़ादी को ताकत दे रही : अर्जुन राम मेघवाल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डायरेक्ट सेलिंग वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट के तीसरे संस्करण का हुआ आयोजन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के यशोभूमि में एडीएसईआई और सीएआईटी द्वारा डायरेक्ट सेलिंग– विमेन एंटरप्रेन्योर्स समिट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और एडीएसईआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री महिलाओं को उद्यमी बनने का काम कर रही है, साल 2015 में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री जहां महज 3 हज़ार करोड़ की थी वह आज बढ़कर तीस हज़ार करोड से ज्यादा की हो गई है। इस इंडस्ट्री से सरकार को आज लगभग 3600 करोड रुपए का टैक्स भी मिल रहा है। प्रहलाद जोशी ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डायरेक्ट सेलर के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं और इस इंडस्ट्री को परिभाषित किया गया है।
अपने सम्बोधन में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से देश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द ही हम तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे, निश्चय ही इसमें महिलाओं की एक बड़ी भागीदारी और भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग महिलाओं की आर्थिक आज़ादी को ताकत दे रही है।
लोकसभा सांसद और सीएआईटी के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग से जुड़कर महिलाएं अपने सपनो को साकार कर रही है। यह इंडस्ट्री महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान कर रही है।
इसी मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीएसइआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि साल 2014 के बाद से डायरेक्ट सेलिंग को नई पहचान मिली है। साथ ही यह इंडस्ट्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया और स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल जैसे लक्ष्यों में अहम और सीधी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में गौतम बाली , हेम पांडे , जितेंद्र डागर, अरविंद अत्रि , चंद्र भान सिंह राजावत, डॉ भावना चौबे सहित एडीएसईआई के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने सम्मानित किया

