दिल्ली में 13वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन का रंगारंग आगाज

  •  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भोजपुरी को बताया बिहार की शान
  • संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाने का संकल्प
  • लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे हुए शामिल

नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 8 के दादा देव मेला ग्राउंड में शनिवार को 13वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन का रंगारंग आगाज हो गया। नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 स्थित दादा देव मेला ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और काव्य प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहीं।

21 से 22 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन का औपचारिक उदघाटन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद महाबल मिश्रा मौजूद रहेl मीरा कुमार ने भोजपुरी भाषा को बिहार की आन-बान-शान बताया और सम्मेलन के माध्यम से भोजपुरी भाषी लोगों को एक मंच पर लाने की सराहना की।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्वांचल एकता मंच दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि 13वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन का मकसद 25 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की सबसे मीठी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाना और भोजपुरी भाषी लोगों को एक मंच पर लाना है।

सम्मेलन में दिल्ली के bijwasan से विधायक कैलाश गहलोत के अलावा वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष निरमल कुमार सिंह मौजूद रहे l इनके अलावा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो गुरुचरण सिंह एवं डॉ हरेंद्र सिंह के अलावा भोजपुरी भाषा से जुड़ी देश-विदेश की तमाम महान हस्तियों ने शिरकत किया। 21-22 मार्च को आयोजित इस सम्मेलन के आयोजन में मैथिली-भोजपुरी अकादमी दिल्ली सरकार भी प्रमुख भूमिका निभा रही है।