Women T20 World Cup 2026 Semi Final: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया है और अब इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। मेहमान टीम के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखने के बाद शार्लेट डीन (Charlotte Dean) और उनकी टीम ने उन्हें 20 ओवरों में 148/5 पर रोक दिया और इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की महिला टीम अभी 8 अंकों के साथ ग्रुप B में पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।
Women T20 World Cup 2026 Semi Final: इंग्लैंड की टीम आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची
पहले बैटिंग करते हुए मेजबान इंग्लैंड को उस समय शुरुआती झटका लगा जब उन्होंने पहले ही ओवर में ओपनर एमी जोन्स (8) का विकेट गंवा दिया। डैनी वायट-हॉज और सोफिया डंकली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 30 रन की पार्टनरशिप के बाद डंकली आउट हो गईं। इसके बाद ऐलिस कैपसी (23 बॉल में 28 रन) और हॉज ने 66 रन की पार्टनरशिप करके इंग्लैंड विमेंस की पारी को पटरी पर लौटाया।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं डैनी वायट-हॉज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं; उन्होंने 42 बॉल में 65 रन बनाए, जिसमें 8 बाउंड्री शामिल थीं। उनके और हीदर नाइट (43) के बीच 40 रन की पार्टनरशिप की बदौलत इंग्लैंड 150 रन का आंकड़ा पार कर सका। आखिर में, मेजबान टीम ने 186/7 का स्कोर बनाया; गेंदबाजी में अश्विनी मुनिसार ने दो विकेट लिए, जबकि हेनरी, मैथ्यूज और रामहरक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रन-चेज की बात करें तो वेस्ट इंडीज की महिला टीम ने पावरप्ले में ही अपनी दोनों ओपनर्स – हेले मैथ्यूज (17 गेंदों में 14 रन) और डिएंड्रा डॉटिन (11 गेंदों में 19 रन) – के विकेट गंवा दिए। धीमी शुरुआत के कारण टीम रन-चेज में तेजी नहीं ला सकी और आखिरकार बड़े अंतर से हार गई। टीम के लिए एकमात्र उल्लेखनीय योगदान चिनेल हेनरी का रहा, जिन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि यह योगदान बहुत देर से आया और वेस्ट इंडिज विमेंस 20 ओवरों में केवल 148/5 का स्कोर ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड महिला टीम ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और ऐसा करने वाली वह पहली टीम बनीं।
अब इंग्लैंड का सामना 27 जून को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम से होगा, जहां वे लगातार पांचवीं जीत हासिल करके और शानदार लय के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद करेंगे।

