Ipl 2027 Trade News: हार्दिक पांड्या को कप्तान के तौर पर टीम में शामिल करना चाहती हैं कोलकाता नाइट राइडर्स, मुम्बई इंडियंस के साथ ट्रेड के लिए चल रही है बातचीत

Ipl 2027 Trade News: आईपीएल 2026 खत्म हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन ट्रेड की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इसके केंद्र में हैं। जहां पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि रॉजस्थान रॉयल और मुम्बई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या के बदले यशस्वी जायसवाल को ट्रेड करने की बातचीत चल रही है, वहीं एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी इस बातचीत में शामिल हो गई है। इस महीने की शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि हार्दिक ने एमआई छोड़ने की इच्छा जताई थी क्योंकि वह मानसिक रूप से थक चुके थे।

ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल हुईं महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए कौन लेने जा रहा टीम में इस खिलाड़ी की जगह

Ipl 2027 Trade News: केकआर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब है

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि केकआर के टॉप मैनेजमेंट और एमआई के मालिकों के बीच हार्दिक को लेकर संभावित ट्रेड पर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तीन बार की चैंपियन टीम ने शुरुआत में आईपीएल 2025 के आखिर में मुंबई इंडियंस से संपर्क किया था, लेकिन रिलायंस की AGM के कारण मामला टाल दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अगर पांड्या केकेआर में जाते हैं, तो उन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले अजिंक्य रहाणे को रिलीज किया जाना तय है।

सूत्र ने कहा कि, “अजिंक्य रहाणे केकआर के लिए हमेशा एक कामचलाऊ व्यवस्था (स्टॉप-गैप अरेंजमेंट) थे और उन्हें इस सीजन के बाद रिलीज़ किया ही जाना था। कोलकाता नाइट राइर्डस के टॉप अधिकारियों ने पिछले सीजन के आखिर में एमआई के मालिकों से संपर्क किया था, लेकिन रिलायंस की सालाना AGM पास होने के कारण उस समय आईपीएल ट्रेड पर बातचीत प्राथमिकता नहीं थी। हालांकि, पता चला है कि केकेआर ने एक बार फिर एमआई के टॉप लीडरशिप से संपर्क किया है और बातचीत के कुछ दौर हो चुके हैं।”

पीटीआई की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि केकेआर पांड्या के लिए एमआई के साथ पूरी तरह से कैश वाली डील करने पर विचार कर रही है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि मुंबई इंडियंस पूरी तरह से कैश वाली डील के लिए तैयार है या वे खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी (प्लेयर स्वैप) वाली डील चाहते हैं।

दो सीजन तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद, हार्दिक पांड्या को 2024 में एमआई में ट्रेड किया गया, जहां उन्होंने रोहित शर्मा की जगह कप्तान का पद संभाला। फैंस और क्रिटिक्स को यह बदलाव पसंद नहीं आया। इस ऑलराउंडर की कप्तानी में एमआई 3 में से 2 सीजन में IPL प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और आईपीएल 2026 की स्टैंडिंग में टीम सबसे नीचे रहने से बाल-बाल बची (2024 में दसवें, 2025 में तीसरे और 2026 में नवें स्थान पर रही)।

वहीं दूसरी ओर केकेआर को 2025 में अनुभवी रहाणे को अपना कप्तान बनाना पड़ा, क्योंकि उन्होंने श्रेयस अय्यर को टीम को तीसरा खिताब जिताने के तुरंत बाद ही रिलीज कर दिया था। मुंबई के रहने वाले रहाणे की कप्तानी में केकेआर लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और 2025 व 2026 में क्रमशः 8वें और 7वें स्थान पर रही। हालांकि IPL 2026 में रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया था – जिसे उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा गया – लेकिन ऐसा लगता है कि केकेआर का मानना ​​है कि पांड्या ही उनकी लीडरशिप की समस्या का तुरंत समाधान हैं।