स्थापना दिवस समारोह में मीडिया जगत में एन यू जे की भूमिका पर होगी चर्चा

नई दिल्लीl दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा 23 जनवरी को नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट्स इंडिया के 54 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीजेए के 7 जंतर मंतर रोड नई दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में एनयूजेआई के स्थापना दिवस पर संगठन के पुराने सदस्यों और सहयोगियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया ।

डीजेए की बैठक में एनयूजेआई के अध्यक्ष रासबिहारी, राष्ट्रीय सचिव अमलेश राजू डीजेए अध्यक्ष राकेश थपलियाल महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सचिव प्रयरंजन प्रदीप श्रीवास्तव अशोक धवन, अमित गौड़, डा अशोक बर्थवाल, सगीर अहमद, अलोक मोहन नायक, फजले गुफरान और पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह पूर्व महासचिव मनोज वर्मा सहित अनेक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे ।