Tatanagar-Ernakulam Express Accident : चलती ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मचा, कई घंटों बाद आग पर पाया गया काबू

Tatanagar-Ernakulam Express accident: Panic ensued after a fire broke out in the moving train; the fire was brought under control after several hours
Tatanagar-Ernakulam Express accident: Panic ensued after a fire broke out in the moving train; the fire was brought under control after several hours

Tatanagar-Ernakulam Express Accident :  टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में अचानक से आग लगने से पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गयी है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लगभग 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली में यह हादसा हुआ।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रात को लगभग 12:45 बजे ट्रैन में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में ट्रेन की दो बोगियां आग की चपेट में आ गईं थी।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जब ट्रेन में आग लगी, तब एक कोच में 82 यात्री और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे, वहीँ बी1 कोच से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

हालाँकि अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चली है। आग की लपटों से कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।