ईवी एक्सपो में ‘ऑलफाइन’ ने लॉन्च किए दो स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन

दिल्ली प्रदेश, बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता तोमर ने ऑलफाइन के स्टॉल पर स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन कारगो और पैसेंजर, किया लॉन्च

नई दिल्ली। प्रगति मैदान में चल रहे 23वें ईवी एक्सपो के अंतिम दिन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ऑलफाइन ने पैसेंजर और कार्गो कैटेगरी में दो एल-5 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए। इनमें ‘एएफ 10 बिजली’ पैसेंजर थ्री व्हीलर और ‘एएफ 11 बिजली’ ईवी है। दोनों ईवी एक चार्ज में 280 किमी तक चलती हैं। आलफाइन के एमडी अनिल आनंद ने बताया कि इनमें 4000 किलोवाट की मोटर के साथ मोटर डिफरेंशियल कंट्रोलर सिस्टम वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है, जो इस कैटेगरी की अन्य किसी भी गाड़ी में नहीं मिलता। इस तकनीक से वाहन की सेफ्टी और लोडिंग क्षमता बढ़ जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली प्रदेश, बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री एवं एनडीएमसी मेंबर सरिता तोमर ने मध्यवर्ग को ध्यान में रखते हुए ईवी वाहन लॉन्च करने के लिए आलफाइन की तारीफ की। अनिल आनंद ने कहा, “हमारा मकसद सुरक्षित ईवी का निर्माण करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से ईवी के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सके। कंपनी ईवी बाजार में जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूल वैन भी उतारने वाली है।” आलफाइन 2014 से ईवी निर्माण में सक्रिय है और ईवी एक्सपो में पहली बार हिस्सा ले रही है।