RIP TV Actress Rajeshwari : राजेश्वरी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

TV actress Rajeshwari passes away: Rajeshwari's death sends a wave of grief through the film industry.
TV actress Rajeshwari passes away: Rajeshwari's death sends a wave of grief through the film industry.

RIP TV Actress Rajeshwari : साउथ जगत की चर्चित फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री राजेश्वरी के निधन से पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। विजय टीवी पर आने वाले ‘सिरागदिक्का आसई’ और ‘बाक्यलक्ष्मी’ जैसे कई चर्चित शो में अहम भूमिकाएं निभाने वाली राजेश्वरी ने पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा, ऐसा माना रहा है।

विजय टीवी के सीरियल ‘सिरागदिक्का आसई’ में मां की भूमिका और ‘बाक्यलक्ष्मी’ में दोस्त का रोल अदा कर फैंस के बीच पॉपुलर हुईं राजेश्वरी ने बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे मगर यादगार रोल किए।

सैदापेट की रहने वाली राजेश्वरी ने सतीश से शादी की थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश्वरी और उसके पति के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते आये दिन उनके बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते थे। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वो घर छोड़कर चेन्नई के सैदापेट में अपनी मां के घर चली गईं, जहाँ से वह अपनी शूटिंग के लिए जाती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश्वरी अपने पति के साथ मतभेदों के कारण बहुत अधिक मानसिक तनाव में थीं। इसी मानसिक परेशानी के कारण अपनी मां के घर पर उन्होंने ब्लड प्रेशर की गोलियों का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की।