Kerala Municipal Corporation Election Results: तिरुवनंतपुरम निगम पर पहली बार BJP-एनडीए की जीत का परचम, PM मोदी ने बधाई दी

Kerala Municipal Corporation Election Results: BJP-NDA wins in Thiruvananthapuram Corporation for the first time; PM Modi congratulates them.
Kerala Municipal Corporation Election Results: BJP-NDA wins in Thiruvananthapuram Corporation for the first time; PM Modi congratulates them.

Kerala Municipal Corporation Election Results: भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करा केरल की राजनीति को एक नया टर्निंग पॉइंट दे दिया है, जहाँ भाजपा ने जीत दर्ज करवाते हुए लोकतात्रिक मोर्चा को सत्ता से बाहर कर दिया है। बता दे कि एलडीएफ यहां बीते चार दशकों से सत्ता पर काबिज थी।

नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 पर एनडीए ने जीत हासिल की है, जबकि सत्ताधारी एलडीएफ 29 सीटों पर सिमट गई। वहीँ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 19 सीटें मिलीं, तो दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसके अलावा पिछले सप्ताह एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद एक सीट का मतदान रद कर दिया गया था।

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “तिरुवनंतपुरम को धन्यवाद! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस शहर के विकास और लोगों के लिए जीवन स्तर को सुगम बनाने की दिशा में काम करेगी।”