Dadasaheb Phalke Award: फाल्के अवॉर्ड के बाद ममूटी ने मोहनलाल का किया सम्मान

Dadasaheb Phalke Award
Dadasaheb Phalke Award

Dadasaheb Phalke Award: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल पहली बार अपने करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता ममूटी से मिले। यह मुलाकात बेहद भावुक और दिल छू लेने वाली रही। 23 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। उनके इस गौरवपूर्ण पल ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री को गर्व से भर दिया।

हाल ही में जब मोहनलाल किसी फिल्म के सेट पर पहुंचे, तो ममूटी ने उनका बेहद सम्मानपूर्वक स्वागत किया। ममूटी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

ममूटी ने बढ़ाई मोहनलाल की शोभा

वीडियो में देखा जा सकता है कि ममूटी पूरे क्रू की मौजूदगी में मोहनलाल को एक सेरेमोनियल शॉल Oढ़ाते हैं। इसके बाद वह उन्हें एक खूबसूरत बुके भी भेंट करते हैं। सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स तालियों के साथ इस यादगार पल का आनंद लेते नजर आते हैं। यह दृश्य दोनों दिग्गजों की दोस्ती और आपसी सम्मान को और भी मजबूत बनाता है।

पहले भी जताई थी खुशी

इससे पहले भी ममूटी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर मोहनलाल को दिल से बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था—
“एक सहकर्मी, भाई और ऐसे कलाकार को सम्मान मिलने पर बेहद गर्व है, जिसने दशकों तक सिनेमा को जिया है। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड किसी एक्टर के लिए नहीं, बल्कि उस सच्चे कलाकार के लिए है जिसने पर्दे पर जीवन को महसूस किया है। लाल, तुम इस सम्मान के असली हकदार हो।”

data-instgrm-version="14">

 

View this post on Instagram

 

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Mammootty (@mammootty)

दोस्ती और स्क्रीन शेयरिंग का लम्बा सफर

मोहनलाल और ममूटी की दोस्ती मलयालम सिनेमा में दशकों से मिसाल दी जाती है। दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे महेश नारायणन की डायरेक्टेड पॉलिटिकल-जासूसी थ्रिलर ‘पैट्रियट’ में। फिल्म में कुंचाको बोबन, फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार अभी जारी है।