Vikram-I Rocket Launch : आज प्रधानमंत्री मोदी ने करीबन 2 लाख वर्ग फुट में बने स्काईरूट के नए इन्फिनिटी कैंपस और कंपनी के पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I को वर्चुअल तरीके से लॉन्च किया। बता दे कि भारत के स्पेस प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखे गये विक्रम-I स्काईरूट एयरोस्पेस एक मल्टी-स्टेज लॉन्च व्हीकल है, जिसे कार्बन फाइबर से बनाया गया है । करीबन 300 किलोग्राम पेलोड को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने की क्षमता रखने वाला ये राकेट बेहद हल्के होने के साथ मजबूत है ।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश के Gen-Z को लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के जेन-जी भारत के स्पेस सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं। जब भी देश आगे बढ़ने का मौका देता है, तब युवा पीढ़ी सबसे पहले आगे आती है और देश को प्राथमिकता दोती है। स्टार्टअप्स ने बहुत छोटी जगह से, सीमित साधनों के साथ शुरुआत की लेकिन ऊंचाइयों को छूने का जज्बा उनके पास हमेशा रहा। इसी सोच ने देश में प्राइवेट स्पेस रेवोल्यूशन की शुरुआत की है।
विक्रम-I के वो फीचर्स जो इसे ख़ास बनाते है –
- मल्टी-स्टेज लॉन्च व्हीकल, स्कायरूट द्वारा विकसित
- 300 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाने की क्षमता
- पूरी तरह कार्बन-फाइबर स्ट्रक्चर, हल्का और मजबूत
- 3D-प्रिंटेड लिक्विड इंजन जैसी आधुनिक तकनीक
- ऊंचाई लगभग 7-मंजिला इमारत जितनी
- 24 घंटे में असेंबल होकर लॉन्च होने की क्षमता
- ऑर्बिटल सैटेलाइट डिप्लॉयमेंट में सक्षम ‘एलाइट’ रॉकेट्स में शामिल
- लॉन्च से पहले इसके स्टेज कई भारतीय सुविधाओं में टेस्ट हो रहे हैं

