IND vs SA: पहले दिन दक्षिण अफ्रीका 247/6 पर ढेर, कुलदीप यादव की घातक गेंदबाज़ी से भारत की वापसी

IND vs SA
IND vs SA

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। दिन खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

शनिवार का दिन खास रहा, क्योंकि ऋषभ पंत ने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान के रूप में मैदान संभाला। एमएस धोनी के बाद वह दूसरे विकेटकीपर हैं जिन्हें यह ज़िम्मेदारी मिली है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार लंच से पहले टी-ब्रेक लिया गया—पूर्वोत्तर भारत की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ऐसा बदलाव किया गया।


1. ऋषभ पंत बने भारत के दूसरे विकेटकीपर टेस्ट कप्तान

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले केवल एमएस धोनी ने विकेटकीपर होते हुए भारत की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। धोनी ने 2008 से 2014 तक 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की।


2. मन्हास और सैकिया ने की मैच की औपचारिक शुरुआत

दूसरे टेस्ट से पहले BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया को आधिकारिक रूप से मैच की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित किया गया। दोनों ने ग्राउंड पर पहुंचकर बेल बजाकर मुकाबले का शुभारंभ किया।


3. दोनों कप्तानों ने स्टेडियम पोर्ट्रेट पर किए साइन

गुवाहाटी में हो रहे पहले टेस्ट को यादगार बनाने के लिए प्री-मैच सेरेमनी के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने स्टेडियम के पोर्ट्रेट पर हस्ताक्षर किए।


4. मार्करम को मिला जीवनदान, राहुल से छूटा कैच

सातवें ओवर में ऐडन मार्करम को बड़ा मौका मिला। जसप्रीत बुमराह की फुल लेंथ बॉल पर मार्करम के बल्ले का बाहरी किनारा लगकर कैच स्लिप में गया, लेकिन केएल राहुल गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे और गेंद हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई।


5. बावुमा को कोहनी में चोट लगी

35वें ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को कोहनी में चोट की जांच के लिए फिजियो मैदान पर बुलाना पड़ा। मोहम्मद सिराज की गेंद उनके कोहनी पर लगी थी।


6. 148 साल में पहली बार लंच से पहले टी-ब्रेक

गुवाहाटी में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होने के कारण मैच समय में बदलाव किया गया। पहले सत्र को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया गया और इसके तुरंत बाद 11:00 से 11:20 बजे तक टी-ब्रेक रखा गया। टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब लंच से पहले टी-ब्रेक लिया गया।


7. बावुमा ने बतौर कप्तान पूरे किए 1000 टेस्ट रन

तेम्बा बावुमा ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने 1000 रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दक्षिण अफ्रीका के नौवें कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 20 पारियों में यह माइलस्टोन छू लिया, जो SA के लिए डडली नॉर्स के बाद दूसरा सबसे तेज रिकॉर्ड है। उनसे आगे सिर्फ ग्रीम स्मिथ (17 पारी) हैं।